लड़कियां
कितनी अच्छी लगती हैं न,
पढ़ती लड़कियां, बढ़ती लड़कियां,
लड़ती-झगड़ती लड़कियां,
प्रश्न करती, उत्तर खोजती लड़कियां,
सजती-संवरती लड़कियां,
संभलती-संभालती लड़कियां,
खिलखिलाती- खुशियां बिखेरती लड़कियां,
नाजुक-नरम सी मजबूत लड़कियां,
जमीन नापती, आसमान निहारती लड़कियां,
©
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें